लेटेस्ट न्यूज़

'चांदनी कुरैशी' के प्यार में मुस्लिम बने आयुष मलिक की घर वापसी पर क्या बोले जाट समाज के लोग? शामली के भैंसवाल गांव की ग्राउंड रिपोर्ट

Ayush Malik News: शामली के भैंसवाल गांव में आयुष मलिक की घर वापसी पर हुई खाप चौधरियों की पंचायत.बाबा शोकेंद्र सिंह और ग्रामीणों ने बताया क्यों था समाज का दबाव और आगे क्या होगा. पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

Shamli News: शामली के आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन का मामला अखबारों की सुर्ख़ियों में फिर से आ गया है. 25 साल की चांदनी कुरैशी से प्यार के बाद आयुष ने धर्म परिवर्तन कर लिया था. मुस्लिम मजहब में आने के बाद आयुष ने अपना नाम मोहम्मद अली कर लिया था. आरोप लगा कि चांदनी ने दबाव बनाया जिसके बाद आयुष मुस्लिम बन गया. मगर अब आयुष मलिक ने वापस हिंदू धर्म में घर वापसी कर ली है. आयुष की इस वापसी के बाद शामली के भैंसवाल गांव में खाप चौधरियों की एक अहम पंचायत हुई. 'यूपी Tak' की ग्राउंड रिपोर्ट में खाप चौधरियों और गांव के बुजुर्गों ने इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि समाज इस घर वापसी को किस तरह देख रहा है.