लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: नगर पालिका कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14 अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए आदेश

Ballia DM News: बलिया में डीएम मंगला प्रसाद सिंह के औचक निरीक्षण में नगर पालिका कार्यालय की अव्यवस्था उजागर हुई. बायोमेट्रिक मशीन खराब मिली और 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए. डीएम ने एक दिन का वेतन काटने, नोटिस जारी करने और साफ-सफाई व रिकॉर्ड व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

नगर पालिका कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14 अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए आदेश
नगर पालिका कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14 अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के दिए आदेश
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था, फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव तथा बायोमेट्रिक मशीन खराब मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी नाराजगी जताई.