लेटेस्ट न्यूज़

एक गु्र्जर लड़का... गाजियाबाद में जैद हत्याकांड के पीछे की पूरी कहानी बता गया ये शख्स, आखिर कब होगी आरोपी राहुल की गिरफ्तारी?

Zaid Murder Case Ground Report: गाजियाबाद के लोनी में मामूली रोड रेज के बाद नाबालिग जैद की मनीष प्रॉपर्टीज के दफ्तर में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या. परिजनों ने बयां की पूरी खौफनाक कहानी, सीएम योगी से की एनकाउंटर की मांग.

ADVERTISEMENT

Zaid Murder Case Ground Report
Zaid Murder Case Ground Report
social share
google news

Zaid Murder Case Ground Report: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में मोहम्मद जैद हत्याकांड का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच यूपी Tak की टीम जब ग्राउंड जीरो पर मृतक जैद के घर पहुंची तो वहां चीख-पुकार और मातम का माहौल था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इंसाफ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर गुहार लगा रहे हैं. परिजनों का साफ कहना है कि जैद के शरीर, गर्दन और हाथ पर चोट के गहरे निशान थे और मार-मारकर उसके दोनों कान नीले पड़ चुके थे. पीड़ित परिवार और जनाजे में उमड़ी भयानक भीड़ की बस एक ही मांग है कि मुख्य आरोपी राहुल का तुरंत एनकाउंटर किया जाए और उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए.