लेटेस्ट न्यूज़

भगवान की मूर्तियों के बीच रखी अखिलेश की तस्वीर, फिर महिला ने जो किया उसे देखकर हर कोई रह गया हैरान!

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का आधिकारिक जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया. लखनऊ में आयोजित सुंदरकांड पाठ के दौरान एक महिला के अखिलेश यादव की तस्वीर के सामने नतमस्तक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

social share
google news

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 1 जुलाई को आधिकारिक (दस्तावेजों में दर्ज) जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, केक कटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी आयोजनों के जरिए अपने नेता का जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा. इसी बीच जन्मदिन समारोह से जुड़ा एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं, जिनमें सुंदरकांड पाठ के दौरान एक महिला अखिलेश यादव की तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर बैठी और बाद में नतमस्तक होती दिखाई दी.