Mathura News: फरह में एसटीएफ का बड़ा एक्शन, 128 किलो गांजा बरामद, तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
Mathura Crime News: मथुरा के फरह क्षेत्र में आगरा एसटीएफ ने कार्रवाई कर 128 किलोग्राम गांजा बरामद किया. मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि जांच में संलिप्त पाए जाने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT

फरह में एसटीएफ का बड़ा एक्शन,128 किलो गांजा बरामद, तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
Mathura News: आगरा एसटीएफ यूनिट ने थाना फरह क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 128 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. एसटीएफ ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.