लेटेस्ट न्यूज़

बदायूं में देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ खौफनाक एनकाउंटर, 500 रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू की हुई मौत

ADVERTISEMENT

Badaun Encounter News: बदायूं में देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान 500 रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू मुठभेड़ में मारा गया. आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

social share
google news

Badaun Encounter News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार (1 जुलाई) की देर रात पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 500 रुपये का इनामी अपराधी जितेंद्र उर्फ ढालू मारा गया. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान जितेंद्र उर्फ ढालू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ में शेखूपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं. दोनों पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.