लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में टिन्नू यादव के घर बुलडोजर की चर्चा तेज, प्रशासन ने दिया बड़ा संकेत!

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव पर बड़ी कार्रवाई की चर्चा तेज है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बुलडोजर कार्रवाई जांच के आधार पर ही होगी.

social share
google news

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले में प्रशासन और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. इस केस में टिन्नू यादव को प्रमुख आरोपी बताया जा रहा है, जिनके पास से सबसे ज्यादा नकदी बरामद होने की बात सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस और SIT की टीम लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है ताकि पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके.