सहारनपुर की इस मुस्लिम बाहुल्य सीट पर अखिलेश यादव के साथ खेल करेंगे इमरान मसूद? दिखेगी जोरदार टक्कर
UP Kiska: यूपी की बेहट विधानसभा सीट पर सपा और कांग्रेस गठबंधन में मची रार. क्या इमरान मसूद और उमर अली खान की जंग का फायदा बीजेपी को मिलेगा? जानिए सीट का पूरा सियासी व जातीय समीकरण.
ADVERTISEMENT

Behat Vidhan Sabha 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में वैसे तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन इंडिया (INDIA) ब्लॉक के तहत मजबूत नजर आता है. लेकिन जमीनी स्तर पर सीटों को लेकर घमासान शुरू हो चुका है. आज बात यूपी की नंबर-1 विधानसभा सीट बेहट (सहारनपुर) की जहां इतिहास गवाह है कि यहां आज तक केवल सपा, कांग्रेस और बसपा ही जीती हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को यहां अपनी पहली जीत का बेसब्री से इंतज़ार है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आगामी चुनावों को लेकर इस सीट पर असली जंग गठबंधन के सहयोगी दलों-सपा और कांग्रेस के बीच ही छिड़ गई है. वर्तमान सपा विधायक उमर अली खान जहां अपने कामों के दम पर दोबारा दावेदारी ठोक रहे हैं. वहीं कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद इस सीट को अपने पाले में लाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं. दोनों तरफ से मची इस खींचतान के बीच बीजेपी भी इस कमजोर कड़ी पर सेंध लगाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. आइए समझते हैं बेहट सीट का पूरा सियासी और जातीय गणित.