यूपी में मजदूरों को अब 25% तक बढ़कर मिलेगा पैसा, सरकान ने लागू कर दिया नया कानून
केंद्र सरकार 1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह नया ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून लागू करने जा रही है. नए कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का गारंटीड रोजगार मिलेगा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मजदूरी दर 25% तक बढ़ाई जाएगी.
ADVERTISEMENT

UP Labour Laws: केंद्र सरकार ग्रामीण रोजगार को लेकर देश में एक बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसका फायदा यूपी के गांवों को भी मिलेगा. अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य गांव में रहकर मजदूरी करता है, तो अब जेब में पहले से कहीं ज्यादा पैसे आने वाले हैं. सरकार ने मजदूरों की दिहाड़ी में इजाफा कर दिया है.
