Saharanpur News: सहारनपुर में गोगा म्हाड़ी के स्वच्छ कुंड में नमाज का CCTV वीडियो वायरल, अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
Saharanpur Crime News: सहारनपुर के गोगा म्हाड़ी परिसर में कथित रूप से नमाज अदा करने का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पहचान कर जांच आगे बढ़ा रही है. क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में गोगा म्हाड़ी के स्वच्छ कुंड में नमाज का CCTV वीडियो वायरल, अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
Saharanpur News: सहारनपुर के गंगोह रोड स्थित गोगा म्हाड़ी परिसर में बने ऐतिहासिक स्वच्छ कुंड को लेकर विवाद गहरा गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक CCTV वीडियो में कुछ मुस्लिम महिलाएं स्वच्छ कुंड परिसर में नमाज अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद गोगा म्हाड़ी सुधार सभा और विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया है. स्वच्छ कुंड सनातन आस्था का महत्वपूर्ण स्थल है. उनका दावा है कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस स्थल पर पूजा-अर्चना कर गंगाजल अर्पित किया था. ऐसे में परिसर में नमाज अदा किए जाने की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
