चार साल के इंतजार के बाद शुरू हुई UP TET परीक्षा ...एग्जाम सेंटर्स पर हाई सिक्योरिटी, हर अभ्यर्थी की हो रही मल्टी-लेयर चेकिंग
ADVERTISEMENT
UPTET 2026: चार साल के लंबे इंतजार के बाद यूपीटीईटी 2026 की शुरुआत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो गई है. प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं.
UPTET 2026: चार साल के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन 2 जुलाई से शुरू हो गया है. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की कई स्तरों पर जांच की जा रही है. चूड़ी, पायल, जूते-मोजे जैसी वस्तुएं उतरवाने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और आईआरआईएस स्कैनिंग के जरिए प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित की जा रही है. सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और प्रशासन ने पेयजल, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष इंतजाम किया है, ताकि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.