UPTak Baithak Logo

Sonbhadra News: मानसून की पहली बारिश में उफनाया नाला, मां और 8 महीने का मासूम बहा, बच्चे का शव बरामद, मां की तलाश जारी

Sonbhadra Drain Accident: सोनभद्र में मानसून की पहली तेज बारिश के दौरान उफनते नाले में मां और आठ महीने का मासूम बह गए. बच्चे का शव तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ, जबकि मां की तलाश जारी है. पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोर राहत अभियान चला रहे हैं. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

ADVERTISEMENT

मानसून की पहली बारिश में उफनाया नाला, मां और 8 महीने का मासूम बहा, बच्चे का शव बरामद, मां की तलाश जारी
मानसून की पहली बारिश में उफनाया नाला, मां और 8 महीने का मासूम बहा, बच्चे का शव बरामद, मां की तलाश जारी
social share
Google CTA

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में मानसून की पहली ही तेज बारिश ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं. अनपरा थाना क्षेत्र के एमटीसी कंपनी के पास अचानक उफनाए एक बरसाती नाले ने मां और उसके आठ महीने के मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई है, जिसका शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया. वहीं, लापता मां का अब तक सिर्फ कपड़ा ही मिल सका है, उसका कोई सुराग नहीं लगा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.