अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमान जी से मांगी ये दुआ, यूपी की सियासत में चर्चा तेज!
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए हनुमान जी से दीर्घायु, सफलता और जनसेवा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रार्थना की है.
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लिस्ट में विरोधी पार्ट के लोग भी शामिल हो गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर बीजेपी के कई दिग्गजों ने अखिलेश यादव को विश किया है. बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को शुभकामनाओं भरा संदेश भेजा है. उन्होंने अपने आराध्य देव से अखिलेश यादव के लिए बहुत कुछ मांगा है, जिससे सियासत पूरी तरह से गर्म हो गई है.