राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, 'PDA' का जिक्र कर दिया गठबंधन का संदेश!
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बधाई संदेश ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है. राहुल के संदेश में 'पीडीए' का जिक्र और अखिलेश के जवाब को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन के संभावित संकेत को दिखा रहा हैं.
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बधाई दी है. इस बधाई संदेश के बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत से 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. इन संदेशों को केवल बधाई के तौर पर नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.