लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में आंधी व डंपर की टक्कर से चरमराई बिजली व्यवस्था, 48 घंटों से अंधेरे में डूबे 20 गांव, लोगों को अब भी बिजली का इंतज़ार

Raebareli electricity news: रायबरेली के अटौरा क्षेत्र में तेज आंधी और डंपर की टक्कर से बिजली व्यवस्था चरमरा गई. 20 से अधिक गांवों के करीब 10 हजार लोग 48 घंटे से बिजली संकट झेल रहे हैं. लगभग 50 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं. विभाग मरम्मत कार्य में जुटा है और जल्द आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहा है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में आंधी व डंपर की टक्कर से चरमराई बिजली व्यवस्था, 48 घंटों से अंधेरे में डूबे 20 गांव, लोगों को अब भी बिजली का इंतज़ार
रायबरेली में आंधी व डंपर की टक्कर से चरमराई बिजली व्यवस्था, 48 घंटों से अंधेरे में डूबे 20 गांव, लोगों को अब भी बिजली का इंतज़ार
social share
google news

Raebareli News: अटौरा क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी और उसके बाद हुई एक सड़क दुर्घटना ने अटौरा बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 20 से अधिक गांवों की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. पिछले 48 घंटों से अधिक समय से इन गांवों की बिजली गुल है, जिससे करीब 10 हजार की आबादी को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बिजली न रहने से गांवों में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है और लोगों के अन्य दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.