Barabanki News: सूखी पड़ी शारदा सहायक नहर की शाखा, धान की रोपाई पर मंडराया संकट, डीजल इंजन से सिंचाई को मजबूर किसान
Barabanki Sharda Sahayak Canal: बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की शाखा तीन-चार माह से सूखी पड़ी है. धान की रोपाई के दौरान किसान डीजल इंजन से सिंचाई करने को मजबूर हैं. इससे खेती की लागत बढ़ गई है. किसानों ने जल्द नहर में पानी छोड़ने की मांग करते हुए फसल पर संकट की आशंका जताई है.
ADVERTISEMENT

सूखी पड़ी शारदा सहायक नहर की शाखा, धान की रोपाई पर मंडराया संकट, डीजल इंजन से सिंचाई को मजबूर किसान
Barabanki News: जनपद बाराबंकी की तहसील फतेहपुर के ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक नहर की शाखा (छोटी नहर) पिछले करीब तीन से चार माह से सूखी पड़ी है. धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में भी नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है. वर्षों से नहर के पानी पर निर्भर किसान अब डीजल इंजन से खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं. इससे खेती की लागत बढ़ गई है और किसान धान की फसल को लेकर चिंता में हैं. किसानों का कहना है कि समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो खेती का खर्च और बढ़ेगा तथा फसल की बढ़वार के साथ उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है. इससे किसानों की आमदनी प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ती जा रही है.