'न चंदा मिलेगा, न चढ़ावा और न ही वोट...' अखिलेश ने भाजपा को कह दी चुभने वाली बात! चंपत राय को लेकर भी दिया बयान
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने मंदिर के चढ़ावे और गुप्तदान में पारदर्शिता की मांग करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गरमागरमी बढ़ गई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार को चौतरफा घेरा है. उन्होंने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार से लेकर सीधे अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.