Gonda News: गोंडा में यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Gonda UPTET 2026 Exam: गोंडा में यूपीटीईटी-2026 के पहले दिन पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के निर्देश दिए. 2 से 4 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है.
ADVERTISEMENT

गोंडा में यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Gonda News: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के पहले दिन गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चेकिंग, फ्रिस्किंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.