लेटेस्ट न्यूज़

'हमारे भाई को बनाया गया बलि का बकरा...,' चंपत राय पर भड़के टिन्नू यादव के बड़ भाई, किए कई खुलासे!

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार टिन्नू यादव के भाई दिनेश यादव ने जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका दावा है कि असली दोषियों को बचाया जा रहा है और छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

social share
google news

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या में कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी टिन्नू यादव के भाई दिनेश यादव ने कई बड़े दावे किए हैं. उन्होंने दावा किया है कि इस पूरे मामले में बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है. दिनेश यादव ने बताया उनके भाई पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्हें इस केस में बलि का बकरा बनाया जा रहा है. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी को 15 दिन का समय और दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस केस में बड़े एक्शन की बात कही है.