Toll Plaza Rules: क्या यूपी में टोल बूथ पर 10 सेकंड से ज्यादा रुकने पर टैक्स माफ हो जाता है? NHAI ने साफ की पूरी तस्वीर
टोल प्लाजा पर 10 सेकंड से ज्यादा इंतजार होने पर बिना टोल दिए निकलने का वायरल दावा सही नहीं है. NHAI ने स्पष्ट किया है कि नेशनल हाईवे फीस रूल्स, 2008 में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है.
ADVERTISEMENT

Photo Source - AI Generated
Toll Plaza Rules: अक्सर सोशल मीडिया पर या दोस्तों के बीच चर्चा के दौरान आपने सुना होगा कि अगर यूपी समेत देश के अन्य टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हो या आपका वेटिंग टाइम एक तय सीमा से ज्यादा हो जाए तो आपको बिना टोल टैक्स दिए मुफ्त में जाने का अधिकार मिल जाता है. कई लोग तो बकायदा 10 सेकंड का नियम बताकर टोल कर्मियों से बहस भी करने लगते हैं.