लेटेस्ट न्यूज़

Ghazipur News: गाजीपुर में नगर पंचायत की लापरवाही, सड़क पर मलबा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Ghazipur Nagar Panchayat News: गाजीपुर के दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर नाला सफाई के बाद सड़क किनारे पड़ा मलबा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. मार्ग संकरा होने से जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से मलबा हटाकर आवागमन सुचारु करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

गाजीपुर में नगर पंचायत की लापरवाही, सड़क पर मलबा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
गाजीपुर में नगर पंचायत की लापरवाही, सड़क पर मलबा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
social share
google news

Ghazipur News: दिलदारनगर-भदौरा नहर मार्ग पर स्टेशन रोड पुलिया के समीप नगर पंचायत द्वारा नालों की सफाई से निकले मलबे को सड़क किनारे डंप कर दिए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मलबा सड़क के काफी हिस्से तक फैला होने के कारण मार्ग संकरी हो गया है, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है.