लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: मवई खुर्द की 30 बीघा सरकारी बंजर व पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, अधिवक्ता ने प्रशासन पर लगाए मिलीभगत के गंभीर आरोप

Chandauli Government Land Encroachment News: चंदौली के मवई खुर्द में करीब 30 बीघा सरकारी बंजर और पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है. शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन और राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सीमांकन, अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

ADVERTISEMENT

मवई खुर्द की 30 बीघा सरकारी बंजर व पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, अधिवक्ता ने प्रशासन पर लगाए मिलीभगत के गंभीर आरोप
मवई खुर्द की 30 बीघा सरकारी बंजर व पोखरे की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, अधिवक्ता ने प्रशासन पर लगाए मिलीभगत के गंभीर आरोप
social share
Google CTA

Chandauli News: मवई खुर्द स्थित सरकारी बंजर और पोखरे की भूमि पर कथित अवैध कब्जे एवं प्लॉटिंग का मामला एक बार फिर चर्चा में है. गांव निवासी संतोष कुमार द्वारा तहसीलदार को दिए गए प्रार्थना पत्र के बाद अब सिविल कोर्ट चंदौली के अधिवक्ता अवधेश कुमार यादव ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.