लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 3 जुलाई को आफत बनेगी भारी बारिश…इन 40 से ज्यादा जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: यूपी में 3 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. बुंदेलखंड, पूर्वांचल समेत 40 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है. लोगों और किसानों के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है जिससे प्रदेशवासियों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है. तापमान में आई गिरावट के बीच मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक 3 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अच्छी बौछारें पड़ने की अत्यधिक संभावना है. इसके साथ ही बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का संकट मंडरा रहा है.