लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी के मोहनगंज में तिलोई नहर के पास मिला महिला का शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ थी मृतका

Amethi Mohanganj Woman Body Found News: अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में तिलोई नहर के पास 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में मृतका के मानसिक रूप से अस्वस्थ और नशे की आदी होने की बात सामने आई है. मामले की जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

अमेठी के मोहनगंज में तिलोई नहर के पास मिला महिला का शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ थी मृतका
अमेठी के मोहनगंज में तिलोई नहर के पास मिला महिला का शव, मानसिक रूप से अस्वस्थ थी मृतका
social share
Google CTA

Amethi News: अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र में तिलोई नहर के पास आज सुबह करीब 11 बजे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान पाकड़गांव निवासी 45 वर्षीय गुड्डा पत्नी लल्लूराम के रूप में हुई है. सीओ दिनेश मिश्र ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और नशे की आदी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.