लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में परीक्षा का महाकुंभ! UPUP TET परीक्षा में दूसरे दिन भी उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब

ADVERTISEMENT

UP TET Exam: उप टेट परीक्षा के दूसरे दिन अमेठी सहित आसपास के जिलों में हजारों परीक्षार्थी शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा के साथ परीक्षा संपन्न हो रही है. कई शिक्षक और नए उम्मीदवार अपनी योग्यता साबित कर रहे हैं। आगामी वर्ष भर्ती की उम्मीद बनी हुई है.

social share
Google CTA

UP TET Exam: उत्तर प्रदेश में आयोजित यूपी टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली. अमेठी और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे. परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. सरकारी गाइडलाइन के अनुसार शिक्षक पदों के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य है, इसी कारण नौकरी कर रहे और नए अभ्यर्थी दोनों ही बड़ी संख्या में परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.