लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में होगी ग्राम वन की स्थापना, हर ब्लाक के पांच गांवो में लगाये जायेंगे फलदार पेड़, जागरूक करने के लिए किया जाएगा सम्मेलन

Gram Van Yojana Amethi : अमेठी में गांवों को हराभरा बनाने के साथ पोषण और रोजगार बढ़ाने की नई पहल शुरू हो रही है.वीबीजी रामजी योजना के तहत हर विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में ग्राम वन विकसित किए जाएंगे, जहां सहजन, आंवला और बेर के फलदार पौधे लगाए जाएंगे. जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने पर जोर रहेगा.

ADVERTISEMENT

अमेठी में होगी ग्राम वन की स्थापना, हर ब्लाक के पांच गांवो में लगाये जायेंगे फलदार पेड़, जागरूक करने के लिए किया जाएगा सम्मेलन
अमेठी में होगी ग्राम वन की स्थापना, हर ब्लाक के पांच गांवो में लगाये जायेंगे फलदार पेड़, जागरूक करने के लिए किया जाएगा सम्मेलन
social share
Google CTA

Gram Van Yojana Amethi: अमेठी में वीबीजी रामजी योजना' की शुरुवात के साथ ही गांवो को हरा भरा बनाने की भी कवायद शुरू हो गई है. जिले के 13 ब्लॉकों की 65 ग्राम पंचायतों में ग्राम वन की स्थापना की जाएगी जिसमें सहजन-आंवला-बेर के पौधे लगाए जाएंगे. इसके साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए 26 जन सम्मेलनों का भी आयोजन किया जाएगा।प्रसाशन के इस पहल से ग्रामीणों को रोजगार के साथ और पोषण भी मिलेगा.