Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज.. उमस करेगी बेहाल, फिर गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल! IMD का ताजा अपडेट जारी
Lucknow Weather Today: लखनऊ में आज बादलों और बारिश के बीच मौसम सुहाना रहने की संभावना है, लेकिन हवा में अधिक नमी के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Weather Today: नवाबों के शहर लखनऊ में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. आज यानी 3 जुलाई को राजधानीवासियों को भीषण उमस के बीच बारिश की फुहारें राहत देंगी. मौसम विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. ऐसे में तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट न होने और हवा में भारी नमी के चलते दिन के समय लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है.
