20,39,000 रुपये और 1121 अमेरिकी डॉलर... राम मंदिर चोरी केस के आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से मिला 'नोटों का पहाड़'!
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. आरोपी अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की रिमांड मंजूर हो गई है. पुलिस पहले ही उसके घर से ₹20.39 लाख नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर और सोने-चांदी के जेवर बरामद कर चुकी है.
ADVERTISEMENT

Avinash Shukla Remand News (Photo: AI)
Ram Temple Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इस बीच मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर कोर्ट से बड़ा फैसला सामने आया है. अयोध्या पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी की 48 घंटे की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 24 घंटे की रिमांड मंजूर कर दी. अब जांच एजेंसियां इस दौरान आरोपी से मामले के कई अहम पहलुओं पर पूछताछ करेंगी.
