लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: आज पूरे यूपी में बादलों का डेरा, मौसम विभाग ने बताया किन-किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय रहने से 3 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश के कई नए हिस्सों को अपने आगोश में ले चुका है. इसके चलते आज यानी 3 जुलाई को पूरे प्रदेश में बादलों का डेरा रहेगा और कई इलाकों में ठंडी हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना है.