लेटेस्ट न्यूज़

यूपी से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के फेरे बढ़े, दिल्ली और पटना जाने वालों को मिलेगी बड़ी सहूलियत

रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है. अब जबलपुर–अयोध्या धाम, प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन और मदार–पटना रूट पर विशेष ट्रेनें आने वाले महीनों तक अतिरिक्त फेरों के साथ चलेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Train News: रेल यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन ने कई रूटों पर चल रही स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे हजारों मुसाफिरों को कन्फर्म टिकट के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा.