लेटेस्ट न्यूज़

‘तुम्हारा बाप...’ योगी के कैबिनेट मंत्री के बिगड़े बोल, ये क्या बोल गए!

Dr Sanjay Nishad: जालौन जिले में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद अपने ही कार्यकर्ता पर बुरी तरह से भड़क गए हैं. इस दौरान फटकार लगाते हुए उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Sanjay Nishad
Sanjay Nishad (File Photo)
social share
Google CTA

Dr Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल मैदान में दमखम दिखाने के लिए उतर गए हैं. इस चुनावी समर को ध्यान में रखते हुए निषाद पार्टी ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद जालौन जिले में आयोजित एक बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री जी अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता बुरी तरह भड़क गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.