Mathura News: मथुरा में सरकारी चावल की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, एथेनॉल फैक्ट्री से 540 क्विंटल सरकारी चावल जब्त
Mathura Crime News: मथुरा में सरकारी राशन की कथित कालाबाज़ारी के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एथेनॉल फैक्ट्री से 540 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया. मामले में जांच तेज कर दी गई है. अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पूरे नेटवर्क की जांच का भरोसा दिलाया है.
ADVERTISEMENT

सरकारी चावल की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, एथेनॉल फैक्ट्री से 540 क्विंटल सरकारी चावल जब्त
Mathura News: सरकारी खाद्यान्न की कालाबाज़ारी पर रोक लगाने के अभियान के तहत जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छाता-शेरगढ़ रोड स्थित एक एथेनॉल फैक्ट्री पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान दो ट्रकों से करीब 540 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में सरकारी चावल की कालाबाज़ारी की आशंका जताई गई है.
