लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में वीबी जी-राम जी योजना का शंखनाद, मनरेगा की जगह अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार, जानिए कितनी हुई दिहाड़ी

Raebareli Government Scheme: रायबरेली में केंद्र सरकार की नई 'वीबी जी-राम जी' योजना की शुरुआत के साथ ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है. योजना के तहत रोजगार के दिनों और मजदूरी दोनों में वृद्धि का दावा किया गया है. प्रशासन ने सभी विकास खंडों में कार्य शुरू कर योजना को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में 'वीबी जी-राम जी' योजना का शंखनाद: मनरेगा की जगह अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार, जानिए कितनी हुई दिहाड़ी
रायबरेली में 'वीबी जी-राम जी' योजना का शंखनाद: मनरेगा की जगह अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार, जानिए कितनी हुई दिहाड़ी
social share
Google CTA

Raebareli News: जनपद के ग्रामीण इलाकों के विकास और आजीविका को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'वीबीजीरामजी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना का भव्य शुभारंभ हो गया है. जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार, जनपद के सभी 18 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में इस योजना के तहत विभिन्न विकास और जनहितकारी कार्यों की शुरुआत कर दी गई है. यह योजना अब मनरेगा का स्थान लेगी, जिसमें ग्रामीणों को पहले से अधिक रोजगार और बेहतर मजदूरी मिलेगी.