Ballia News: राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर मचा बवाल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का बड़ा बयान- राम मंदिर में चोरी नहीं सीधे डकैती हुई है
Ballia Politics News: राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर उठे विवाद के बीच बलिया पहुंचे सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भाजपा और मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर मचा बवाल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का बड़ा बयान- राम मंदिर में चोरी नहीं सीधे डकैती हुई है
Ballia News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम के मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर मचे बवाल के बीच बलिया पहुंचे सलेमपुर लोक सभा सीट से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने भारतीय जनता पार्टी और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है. सांसद ने इस घटना को चोरी नहीं बल्कि करोड़ों की डकैती करार दिया है.
