Mirzapur News: मुख्य मार्ग बना दलदल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कीचड़ में खड़े होकर किया प्रदर्शन
Mirzapur Waterlogging News: बारिश के बाद जलभराव से गांव का मुख्य मार्ग दलदल में बदल गया. परेशान ग्रामीणों ने कीचड़ में खड़े होकर प्रदर्शन किया और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई. लोगों का कहना है कि नाली को नहर से जोड़ दिया जाए तो समस्या का समाधान संभव है.
ADVERTISEMENT

मुख्य मार्ग बना दलदल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कीचड़ में खड़े होकर किया प्रदर्शन
Mirzapur News: जिले के विकास खण्ड जमालपुर अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर,भोकरौध में गांव के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य प्रवेश मार्ग में पानी भर गया है. जिसको लेकर गुरुवार 2 जुलाई 2026 को गांव की महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों द्वारा कीचड़ भरें मार्ग में खड़े होकर प्रदर्शन किया गया.
