लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: नगर निगम का मानसून एक्शन मोड, 316 नालों की सफाई अभियान में लगी भारी मशीनरी, प्रशासन अलर्ट

Saharanpur Drain Cleaning News: मानसून से पहले सहारनपुर नगर निगम ने जलभराव रोकने के लिए नाला सफाई अभियान तेज कर दिया है. भारी मशीनरी और सफाई दल लगातार नालों की सफाई व सिल्ट उठान में जुटे हैं. प्रशासन ने लोगों से नालों में कूड़ा न डालने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

नगर निगम का मानसून एक्शन मोड, 316 नालों की सफाई अभियान में लगी भारी मशीनरी, प्रशासन अलर्ट
नगर निगम का मानसून एक्शन मोड, 316 नालों की सफाई अभियान में लगी भारी मशीनरी, प्रशासन अलर्ट
social share
Google CTA

Saharanpur News: नगर निगम के स्वास्थय विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दृष्टिगत गत एक जून से शुरु किए गए नाला सफाई अभियान के तहत जहां क्रेगी नाला व चिलकाना रोड के बड़े नाले साफ करा दिए गए हैं वहीं मझौले नालों की सफाई का कार्य जारी है. नालों की सफाई के साथ ही शिल्ट उठान का कार्य भी साथ-साथ कराया जा रहा है. इसके लिए निगम ने एक दर्जन पोकलेन व तीन जेसीबी तथा आधा दर्जन टैªक्टरों सहित अपने दर्जनों वाहन इस अभियान में लगाए हैं.