बेटी को जहर देकर मार डाला...! गाजीपुर में मुस्कान की मां ने खाने में कीटनाशक मिलाकर की हत्या, फिर युवक पर लगा दिया आरोप
गाजीपुर ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि सामाजिक बदनामी के डर से मां ने बेटी के खाने में कीटनाशक मिलाकर हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT

Ghazipur Honor Killing Case
Ghazipur Honor Killing Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में युवती की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस जांच में ऑनर किलिंग निकला है. पुलिस के अनुसार, सामाजिक बदनामी के डर से एक मां ने अपनी ही बेटी के खाने में कीटनाशक मिलाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए उसने गांव के एक युवक पर झूठा आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी जांच और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है.
