Amethi News: अमेठी में सूखे कुएं में मिला किराना व्यापारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Amethi Murder Case: अमेठी के हथिकला टोला गांव में 70 वर्षीय किराना व्यापारी का शव सूखे कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने हाथ-पैर बंधे होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया.
ADVERTISEMENT

अमेठी में सूखे कुएं में मिला किराना व्यापारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Amethi Murder Case: जिले के हथिकला टोला गांव में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई. गांव निवासी और किराना व्यापारी ननकऊ (70) का शव गांव के बाहर शिव मंदिर के पास स्थित एक सूखे कुएं में मिला. शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
