राम मंदिर चढ़ावा घोटाला केस ने पकड़ा तूल! वकीलों के विरोध और पुलिस जांच से बढ़ा तनाव
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला लगातार चर्चा में है, जिसमें पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है. मामले में ट्रस्ट के सदस्यों पर भी आरोप लग रहे हैं और सोना-चांदी व नकदी की बरामदगी हुई है.
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच का दायरा और भी बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है. आरोप मुख्य रूप से ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों पर भी लगाए जा रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर होता जा रहा है. वहीं पुलिस जांच में नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी की बड़ी मात्रा की बरामदगी भी सामने आई है और आरोपियों की संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है, जिसमें बेनामी संपत्तियों की भी आशंका जताई गई है.
