लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल में राजभर वोट पर अखिलेश यादव की नजर! SP ने तैयार किया ये मास्टर प्लान, बदल सकते हैं समीकरण

Akhilesh Yadav vs OP Rajbhar: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल की राजनीति गरमा गई है. ओम प्रकाश राजभर लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. तो वहीं राजभर वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए अखिलेश यादव भी रणनीति पर काम कर रहे हैं. सपा से सीमा राजभर को चुनावी मैदान में उतारने की चर्चा ने सियासी हलचल को तेज कर दी है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and Om Prakash Rajbhar
Akhilesh Yadav and Om Prakash Rajbhar (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav vs OP Rajbhar: पूर्वांचल की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. वह इन दिनों अखिलेश यादव को लेकर कई व्यंग्यात्मक पोस्ट कर रहे हैं. हालांकि, अखिलेश यादव इन बातों का सीधा जवाब देने के बजाय पूर्वांचल में राजभर को उनके ही गढ़ में घेरने के लिए एक बड़ी राजनीतिक तैयारी कर रहे हैं.