लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ में मां मुनेश रानी ने खोली अपनी ही अफसर बेटी सीमा चौधरी के फर्जीवाड़े की पोल...ऐसे रची थी पूरी साजिश!

ADVERTISEMENT

Saharanpur Case: सहारनपुर में एक बुजुर्ग मां ने अपनी अफसर बेटी सीमा चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. आरोप है कि बेटी ने कथित रूप से बैंक खाते का दुरुपयोग कर 15 लाख रुपये की एंट्री की और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने की साजिश रची.

social share
Google CTA

Saharanpur Case: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम जनता तक को हैरान कर दिया है. एक मां ने अपनी ही अफसर बेटी, जो वर्तमान में हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) के पद पर तैनात है, के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. यह मामला रिश्तों को शर्मसार करने वाला बताया जा रहा है.