लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Weather 3rd July 2026: बारिश के 24 घंटे बाद ही बढ़ी उमस, रायबरेली में तीखी धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल

Raebareli Weather News: रायबरेली में गुरुवार की बारिश से मिली राहत केवल 24 घंटे ही टिक सकी. शुक्रवार को तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया. बाजारों में भीड़ कम रही. कई इलाकों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने अगले दिनों में उमस बने रहने की आशंका जताई.

ADVERTISEMENT

बारिश के 24 घंटे बाद ही बढ़ी उमस, रायबरेली में तीखी धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल
बारिश के 24 घंटे बाद ही बढ़ी उमस, रायबरेली में तीखी धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल
social share
Google CTA

Raebareli News: जनपदवासियों को गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश से मिली राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी. चौबीस घंटे के भीतर ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण शुक्रवार को दिनभर लोग उमस से बेहाल नजर आए. सुबह से ही निकली तेज धूप ने गर्मी के तेवर तल्ख कर दिए, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. उमस का असर बाजारों पर भी देखने को मिला, जहां आम दिनों की तुलना में चहल-पहल काफी कम रही। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द से जल्द घरों की ओर लौटते दिखे.