'हिम्मत हो तो हमारे घर पर बुलडोजर चला दें...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस आरोपी लव कुश मिश्रा के नाना ने उठाए सवाल, कह दी बड़ी बात!
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी लव कुश मिश्रा के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. वहीं, जांच एजेंसियां ₹14.25 लाख नकद बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल तेज कर रही हैं.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case
Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इस बीच आरोपी लव कुश मिश्रा के घर से कथित तौर पर ₹14.25 लाख नकद मिलने के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस इस बरामदगी को जांच का अहम हिस्सा मान रही है, जबकि आरोपी के परिवार ने पूरे मामले में लव कुश को निर्दोष बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. लव कुश के नाना जगदंबा प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कई सवाल खड़े किए और कहा कि उनके परिवार को मामले में फंसाया जा रहा है.
