लेटेस्ट न्यूज़

Fatehpur Police Encounter: पुलिस-बदमाशों की बीच मुठभेड़, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, साथी फिरोज फरार

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में शुक्रवार तड़के पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ साहिल के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसका साथी फिरोज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने हथियार, बोलेरो और अन्य सामान बरामद कर तलाश तेज कर दी है.

ADVERTISEMENT

 पुलिस-बदमाशों की बीच मुठभेड़, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, साथी फिरोज फरार
पुलिस-बदमाशों की बीच मुठभेड़, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, साथी फिरोज फरार
social share
Google CTA

Fatehpur Police Encounter: जनपद के थाना कल्याणपुर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं वांछित अपराधी शाहनवाज उर्फ साहिल पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया, जबकि उसका साथी फिरोज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.