यूपी में चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में तकरार तेज! अखिलेश बोले- 'बात सीट की नहीं, जीत की है'
ADVERTISEMENT
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ रही है. इस बीच अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन में सीटों की संख्या से ज्यादा जरूरी चुनाव में जीत है.
SP Congress Alliance: यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर टकराव बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे पर एक बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने कहा है कि अहम मुद्दा यह नहीं है कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी, बल्कि सबसे जरूरी यह है कि हमारा गठबंधन चुनाव जीते. वहीं, दूसरी तरफ इस खींचतान पर बीजेपी भी तंज कसते हुए गठबंधन को 'लठबंधन' बता रही है.
