लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में कल 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? पूर्वी उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट!

उत्तर प्रदेश में कल यानि 5 अक्टूबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पू्र्वानुमान के अनुसार कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में कल यानि 5 अक्टूबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के पू्र्वानुमान के अनुसार कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि राहत की बात यह है कि 5 अक्टूबर के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों संभागों में मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. अगले सात दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है.