कौन हैं सपा नेता कमलेश यादव? जिनका टिकट काटकर अखिलेश यादव ने BJP के बागी नेता को बनाया उम्मीदवार
MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने अपने घोषित उम्मीदवार कमलेश यादव का टिकट काटकर बीजेपी के बागी डॉ. संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बना दिया है.
ADVERTISEMENT

MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने अपने घोषित उम्मीदवार कमलेश यादव का टिकट काटकर बीजेपी के बागी डॉ. संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बना दिया है. संजयन त्रिपाठी बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद बागी हो गए थे.अब वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. सपा के इस फैसले को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों के साथ-साथ बीजेपी से नाराज नेताओं को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
