लेटेस्ट न्यूज़

शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस को वाहन ने मारी टक्कर, 4 लोगो की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. चंडीगढ़ में तैनात शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस उनके गृह जनपद देवरिया जा रही थी. इसी दौरान अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में 79.6 किलोमीटर के पास एंबुलेंस की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई.

ADVERTISEMENT

Sultanpur Ambulance Accident
Sultanpur Ambulance Accident
social share
Google CTA

Sultanpur Ambulance Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. चंडीगढ़ में तैनात शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस उनके गृह जनपद देवरिया जा रही थी. इसी दौरान अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में 79.6 किलोमीटर के पास एंबुलेंस की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई.