लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शहीद के पार्थिक शरीर को लेकर जा रही एंबुलेंस को वाहन ने मारी टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत

ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चंडीगढ़ में तैनात शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस उनके गृह जनपद देवरिया जा रही थी.

social share
Google CTA

Sultanpur Ambulance Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. चंडीगढ़ में तैनात शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर एंबुलेंस उनके गृह जनपद देवरिया जा रही थी. इसी दौरान अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में 79.6 किलोमीटर के पास एंबुलेंस की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एंबुलेंस बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई.