लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Gold Silver Rate Today: रायबरेली में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से चमका सराफा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़े लोग

Raebareli Gold Silver Rate 3rd July 2026: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने रायबरेली के सराफा बाजार में फिर से रौनक लौटा दी है. शादी-ब्याह की तैयारियों में जुटे परिवारों से लेकर निवेशकों तक, हर वर्ग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहा है. व्यापारियों को उम्मीद है कि मौसम सुधरने के साथ कारोबार में और तेजी आएगी.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से चमका सराफा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़े लोग
रायबरेली में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से चमका सराफा बाजार, खरीदारी के लिए उमड़े लोग
social share
Google CTA

Raebareli Gold Silver Rate 3rd July 2026: सोने और चांदी के दामों में आई नरमी ने सराफा बाजार की रौनक को एक बार फिर लौटा दिया है. वैश्विक स्तर पर हुए बदलावों के कारण दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका सीधा फायदा उठाने के लिए ग्राहक बाजारों का रुख कर रहे हैं. सहालग (शादियों के सीजन) की तैयारी में जुटे परिवारों के साथ-साथ आभूषणों के शौकीन लोग भी जमकर जेवरों की खरीदारी कर रहे हैं.